फ्री एंट्री, मौके पर ऐम्बुलेंस की भारी कमी...बेंगलुरु भगदड़ पर हाईकोर्ट में हुए कई खुलासे

चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सरकार के वकील ने बताया कि एंट्री फ्री होने के कारण हर कोई स्टेडियम में जाना चाहता था। कोर्ट के सवाल पूछने पर वकील ने कहा कि जितनी संख्या में ऐम्बुलेंस की ज़रूरत थी उतनी ऐम्बुलेंस नहीं थीं।