कुछ राज्य सरकारों के खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड डेटाबेस में दर्ज लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हाल ही में मेसेज भेजना शुरू किया है। इसमें स्पष्ट किया गया कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई उनका राशन अगले 3-महीनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। मेसेज में राशन कार्ड निरस्त करने की बात भी कही गई।