फ्रेंच फुटबॉलर पोग्बा पर डोपिंग प्रतिबंध 4 साल से घटाकर किया गया 18 महीने
फ्रांस के फुटबॉलर पॉल पोग्बा पर डोपिंग प्रतिबंध 4 साल से घटाकर 18 महीने कर दिया गया है। पोग्बा पर पिछले साल सितंबर में डोपिंग के लिए 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। पोग्बा ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में अपील की थी जिसके बाद उनके प्रतिबंध को घटा दिया गया है।