फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ हुई बहस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के व्यवहार की निंदा की है। बायरू ने कहा, "व्हाइट हाउस के 'ओवल ऑफिस' में दुनिया के समक्ष चौंका देने वाला दृश्य सामने आया जिसमें क्रूरता व अपमान करने की भावना थी। ज़ेलेंस्की को धमकियों से झुकाने का मकसद था।"