फ्रांस के अगले PM होंगे फ्रांस्वा बायरू, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया एलान
फ्रांस में महीनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 73-वर्षीय फ्रांस्वा बायरू को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वह पाउ शहर के महापौर हैं। बायरू को मध्यमार्गी नेता माना जाता है और उनकी पार्टी मैक्रों की सरकार में सहयोगी भी है। गौरतलब है, 5 दिसंबर को मिशेल बार्नियर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।