फ्रांस की अमुंडी का SBI Funds Management में ₹174 करोड़ का निवेश बना ₹4400 करोड़
फ्रांस की एसेट मैनेजमेंट कंपनी Amundi ने करीब 15-साल पहले एसबीआई फंड्स में ₹173.9 करोड़ का निवेश किया था, जो बढ़कर अब करीब ₹4,400 करोड़ हो चुका है। दरअसल, अमुंडी इंडिया होल्डिंग्स, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आगामी आईपीओ में अपने 7.53 करोड़ शेयर बेचेगी जिससे उसे ₹4400 करोड़ तक मिलेंगे। गौरतलब है, एसबीआई में अमुंडी अपनी पूरी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी।