फ्रांस की दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर लगा बैन

फ्रांस की एक अदालत ने दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन पर यूरोपीय संघ के धन के गबन के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब पेन 2027 में फ्रांस में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगीं। पेन को 4 साल की जेल की सज़ा भी सुनाई गई है।