फ्रांस के एक नेता ने अमेरिका से 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' वापस करने की मांग की है। इसपर वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है, "ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं उस गुमनाम फ्रांसीसी राजनेता को कहना चाहूंगी अमेरिका ही वह देश है जिसकी वजह से फ्रांस आज 'जर्मन' नहीं बोल रहा। इसके लिए उन्हें हमारा शुक्रगुज़ार होना चाहिए।"