फ्रांस के पूर्व सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का खोया हुआ ब्रोच हुआ नीलाम, ₹38 करोड़ लगी कीमत
फ्रांस के पूर्व सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का हीरों से जड़ा ब्रोच जिनेवा में 12 नवंबर को सिर्फ 10 मिनट में नीलाम हुआ जिसकी कीमत ₹38 करोड़ से ज़्यादा लगी है। यह ब्रोच नेपोलियन की टोपी की शोभा बढ़ाता था जिसे वह खास मौकों पर पहनते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्रोच वाटरलू की लड़ाई से भागते समय खो गया था।