फ्रांस के यूट्यूबर विक्टर ब्लाहो ने भारतीय ट्रेन में मुंबई से वाराणसी, आगरा और दिल्ली के लिए 46-घंटे सफर करने का कष्टदायक अनुभव अपने चैनल पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, "मैंने करीब 46-घंटे की यात्रा की...लेकिन सफर में मुझे कहीं आराम नहीं मिला। मुझे काफी थकावट, बेचैनी और चारों ओर शोर-शराबा सुनाई दिया जिससे मैं बहुत परेशान हो गया।"