फ्रांस का अपना दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदा करने मार्सिले में एयरपोर्ट पर आए और उनसे गले भी मिले जिसका वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री मोदी पेरिस में आयोजित एआई ऐक्शन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।