फ्रांस के राष्ट्रपति व फर्स्ट लेडी को पीएम मोदी ने दिए ये तोहफे, तस्वीरें आई सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को छत्तीसगढ़ का डोकरा आर्टवर्क व फ्रांस की फर्स्ट लेडी को फूलों और मोर की आकृति वाला चांदी का टेबल मिरर भेंट किया है। उन्होंने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे विवेक को लकड़ी का खिलौना सेट व उनके दूसरे बेटे इवान को भारतीय लोकचित्रों पर आधारित जिग-सॉ पजल भेंट की।