फ्रांस की संसद में सांसद ने हाथ ना मिलाने के लिए रॉक-पेपर-सिज़र्स जेस्चर का किया इस्तेमाल
फ्रांस के वामपंथी सांसद फ्रांसुआ पिकेमल ने संसद में हाल ही में दक्षिणपंथी पार्टी नैशनल रैली के नव-निर्वाचित सांसद फ्लावेन टर्मेट से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और उन्होंने इसके लिए रॉक-पेपर-सिज़र्स जेस्चर का इस्तेमाल किया। एक अन्य वीडियो में कई अन्य सांसद भी फ्लावेन से हाथ मिलाने से इनकार करते हुए दिख रहे हैं।