फ्रांस ने ठुकराया ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का न्योता
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऑफिस ने कहा है कि फ्रांस का अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने के न्योते का 'सकारात्मक जवाब देना का इरादा नहीं' है। ऑफिस ने कहा, "बोर्ड का चार्टर 'गाज़ा के फ्रेमवर्क से बाहर है और गंभीर सवाल उठाता है...खासकर संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों-संरचना पर...जिन्हें चुनौती नहीं दे सकते।"