inshorts

फ्रांस में इमरजेंसी जैसे हालात, मैक्रों सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच गुरुवार को पेरिस समेत कई शहरों में 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। कई जगहों पर हिंसा भड़की जिसपर पुलिस ने आंसू गैस छोड़े। प्रदर्शनकारी सरकार की बजट कटौती का विरोध कर रहे थे जबकि सरकार इसे घाटा और कर्ज़ कम करने के लिए ज़रूरी बता रही है।