फ्रांस के कॉम्पिटीशन रेगुलेटर ने एप्पल पर €150 मिलियन (करीब ₹1,388 करोड़) का जुर्माना लगाया है। बकौल रिपोर्ट्स, एप्पल ने 2021-2023 के बीच एटीटी नामक प्राइवेसी कंट्रोल टूल के ज़रिए आईओएस और आईपैडओस डिवाइस पर मोबाइल ऐप विज्ञापन में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग किया। एप्पल को यह फैसला अपनी वेबसाइट पर भी 7 दिनों के लिए प्रकाशित करना होगा।