प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को संयुक्त रूप से फ्रांस के मारसेई शहर में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया है। राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन से पहले, मोदी और मैक्रों ने ऐतिहासिक माजारग्वेज कब्रिस्तान का दौरा किया था।