फ्रांस में शख्स ने गर्लफ्रेंड को 487+ लोगों से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, हुई 25 साल की जेल
फ्रांस में एक 51-वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर को 7-साल तक गर्लफ्रेंड का शारीरिक-मानसिक व यौन शोषण करने और जबरन देह व्यापार कराने के मामले में 25-साल की जेल हुई है। पीड़िता ने कहा, "मैंने 487 पुरुषों के बाद गिनती करना बंद कर दिया था।" बकौल पीड़िता, डिलीवरी के अगले दिन ही ट्रक ड्राइवर संग संबंध बनाने को मजबूर किया गया।