फ्रांस में है अनोखी सड़क जो दिन में सिर्फ 2 घंटे के लिए आती है नज़र, 22 घंटे रहती है गायब

फ्रांस के अटलांटिक कोस्ट पर नोइरमौटीयर आइलैंड को मेनलैंड से जोड़ने वाली 'पैसेज डू गोइस' सड़क हर दिन सिर्फ 2 घंटे के लिए नज़र आती है और इसके बाद टाइड (ज्वार) के चलते यह पानी में डूब जाती है। इस सड़क की लंबाई 4.5 किलोमीटर है और इसे पहली बार फ्रांस के नक्शे पर वर्ष 1701 में दिखाया गया था।