फ्रांसीसी चित्रकार क्लॉड मोने की पेंटिंग होगी नीलाम, ₹426 करोड़ तक बिकने की है उम्मीद

फ्रांसीसी चित्रकार क्लॉड मोने द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग न्यूयॉर्क (अमेरिका) में करीब ₹256 करोड़ से ₹426 करोड़ तक में बिकने की उम्मीद है। मोने ने यह लैंडस्केप पेंटिंग 1891 में बनाई थी और इस पेंटिंग में सूर्यास्त के समय नदी के किनारे पेड़ों को दर्शाया गया है जो फ्रांस के नॉरमैंडी गांव की एक जगह की छवि है।