फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले एक भारतीय समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में हिंदी में बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान मैक्रों ने हिंदी में कहा, "भारत के लोगों को मेरा नमस्ते।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पेरिस में आयोजित एआई ऐक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे।