फ्री होकर फोन करूंगा: अपनी आखिरी कॉल में मां से बोले थे विमान क्रैश में शहीद हुए लेफ्टिनेंट शुभम
वायुसेना का विमान क्रैश होने से एक घंटे पहले शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। उनके भाई सत्यम ने बताया कि शुभम ने अपने आखिरी कॉल पर कहा था कि वह फ्री होकर दोबारा फोन करेंगे। बकौल भाई, जब विमान क्रैश की सूचना मिली तो उन्हें लगा कि भ्रामक खबर है।