फारूक अब्दुल्ला ने किया पहलगाम का दौरा, कहा- हम दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को पहलगाम का दौरा किया और अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटकों से बातचीत की। इसके बाद अब्दुल्ला ने कहा, "हम तरक्की करना चाहते हैं लेकिन वे (पाकिस्तान वाले) सोचते हैं कि हमें भिखारी बनाकर रखेंगे जैसा उनका मुल्क है। हम आगे बढ़ेंगे और एक दिन दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।"