देश के फॉरेक्स रिजर्व में आई 2.6 अरब डॉलर की गिरावट, RBI ने जारी किए आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, 30 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.05 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी इसमें 1.269 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। 4 सितंबर को विदेशी मुद्रा भंडार 785.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।