फ्रिज में कितने दिनों तक पका हुआ चावल रखकर खा सकते हैं?
डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा के मुताबिक, पका हुआ चावल 4-6 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर खा सकते हैं। बकौल कनिका, चावल पकने के बाद उसे ठंडा कर फ्रिज में रखना चाहिए क्योंकि 2-3 घंटे से अधिक समय तक बाहर रखने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। बुज़ुर्गों/गर्भवती महिलाओं/बीमार लोगों को फ्रिज में रखा चावल 2-4 दिनों के बाद नहीं खाना चाहिए।