फ्रॉड केस खुलासे के बावजूद 9% भागा इस बैंक का शेयर
भारतीय शेयर बाज़ार की कारोबारी सप्ताह के पहले दिन मज़बूत शुरुआत के साथ IDFC FIRST Bank के शेयरों में करीब 9.5% की तेज़ी देखी गई, जिससे शेयर ₹88.43 के स्तर पर पहुंच गया। बैंक से जुड़ी फ्रॉड की खबर सामने आने के बावजूद निवेशक इसमें जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे यह शेयर अचानक बाज़ार में तेज़ी से भागता दिखा।