फिर दिखने लगे हैं कोविड-19 के दो असामान्य लक्षण: एक्सपर्ट्स
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच डॉक्टरों ने कहा है कि इस बार मरीज़ों में डायरिया और कंजंक्टिवाइटिस (लाल/गुलाबी आंख) जैसे असामान्य लक्षण भी देखे जा रहे हैं। अमेरिकन अकैडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार, कंजंक्टिवाइटिस, कोविड-19 का दुर्लभ लक्षण है। अगर सांस संबंधी समस्या के साथ ये लक्षण दिखते हैं तो इन्हें कोविड-19 के लक्षण माना जा रहा है।