inshorts

फार्मा कंपनी के पुणे प्लांट पर अमेरिकी FDA से मिलीं 4 आपत्तियां, शेयरों में दिखेगी हलचल

अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) को फार्मा कंपनी ल्यूपिन के पुणे बायोटेक प्लांट में एक विशेष दवा को मंज़ूरी देने से पहले की गई जांच के दौरान 4 आपत्तियां मिली हैं। ल्यूपिन ने कहा है कि वह तय समय सीमा के अंदर इन आपत्तियों का जवाब देगा और वह गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।