फार्मा कंपनी सनोफी दे रही है 480% का डिविडेंड, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट
फार्मा सेक्टर की कंपनी सनोफी इंडिया ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए 480% का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को ₹48 मिलेंगे और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल रखी गई है। गौरतलब है कि पिछले 6 माह में कंपनी के शेयर 31.71% गिर चुके हैं।