मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ रॉ मैटेरियल के न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) तय करने पर विचार कर रही है। इससे प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत भारत में बल्क ड्रग्स में निवेश कर रहीं कंपनियों को चीन से सस्ते आयात की चुनौती से राहत मिल सकेगी।