फार्मा स्टॉक्स में आज क्यों आई तेज़ी?

भारतीय शेयर बाज़ार में फार्मा स्टॉक्स में गुरुवार को बड़ी तेज़ी देखने को मिली जिसके कारण बीएसई हेल्थकेयर व निफ्टी फार्मा करीब 1-1% चढ़कर बंद हुए। यह तेज़ी 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के बाद आई जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जेनरिक दवाओं को 'फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ' के दायरे से बाहर रख सकते हैं।