फार्मा सामग्रियों पर न्यूनतम आयात मूल्य लागू कर सकती है सरकार: रिपोर्ट्स
केंद्र सरकार फार्मा सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले लगभग 10 प्रमुख कच्चे माल (मुख्य रूप से दवा मध्यवर्ती और सक्रिय दवा सामग्री) पर न्यूनतम आयात मूल्य लागू कर सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके पीछे सरकार का मकसद देश में फार्मा इंडस्ट्री को मज़बूत करना व चीन जैसे देशों से सस्ते आयात पर निर्भरता घटाकर घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है।