वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने कहा है कि विराट कोहली की फॉर्म कैसी भी हो लेकिन वह अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। गेल ने कहा, "कोहली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं...आंकड़े इस बात के सबूत हैं।" उन्होंने कहा कि कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में उनके सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।