दिल्ली में 'आप' सरकार के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के खिलाफ एसीबी ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने ₹571 करोड़ के सीसीटीवी प्रोजेक्ट में ₹16 करोड़ का जुर्माना माफ करने के लिए ₹7 करोड़ की रिश्वत ली थी। सरकार ने बीईएल को दिए इस प्रोजेक्ट के समय पर पूरा न होने पर जुर्माना लगाया था।