एक बार फिर विपश्यना के लिए पंजाब गए दिल्ली के पूर्व-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के दौरान एक पॉडकास्ट में बताया था कि विपश्यना दुख खत्म करने का साधन है। केजरीवाल ने कहा था, "मुझे इसकी गहराई समझने में काफी वक्त लगा, 17-18 कोर्स लगे। मुझे विपश्यना इसलिए पसंद है क्योंकि यह प्योर साइंस है। यह फेथ नहीं है।"