फ्रोज़न फूड को ताज़ा दिखाने के लिए गार्निश कर दिया जाता है: 10 मिनट में फूड डिलीवरी पर शांतनु
बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ शांतनु देशपांडे ने 10 मिनट में फूड डिलीवरी पर कहा है, "खाने के क्षेत्र में हम महामारी से जूझ रहे हैं। पोषक तत्व नहीं मिलते, अनहेल्दी प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाना मिलता है...जिसमें पाम ऑयल और शुगर होती है।" उन्होंने दावा किया कि फ्रोज़न फूड को ताज़ा दिखाने के लिए गार्निश कर दिया जाता है।