फ्लाइंग कैच के लिए मशहूर ग्लेन फिलिप्स ने विमान उड़ाते हुए शेयर किया अपना वीडियो
फ्लाइंग कैच के लिए मशहूर न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स ने इंस्टाग्राम पर ऑकलैंड के ऊपर विमान उड़ाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ऑकलैंड शहर के आसपास एक छोटी-सी खूबसूरत शाम।" वहीं, पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "ऐसा क्या है जो आप नहीं कर सकते हैं?"