फ्लाइट में 'धर्म का प्रचार' करता दिखा शख्स, सोशल मीडिया यूज़र्स ने की कार्रवाई की मांग

एक X यूज़र ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि तूतीकोरिन से चेन्नई की एक फ्लाइट में एक यात्री द्वारा कथित तौर पर ईसाई धर्म का प्रचार किया गया। वीडियो में वह यात्री खड़ा होकर कुछ कहता दिखाई दे रहा है। कई यूज़र्स ने इसे एविएशन नियमों का उल्लंघन बताते हुए यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।