फ्लाइट में कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिज़िक्स के लेखक से मिली महिला, लेखक ने याद रखने पर जताया आभार
'कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिज़िक्स' के लेखक एचसी वर्मा को शिल्पा त्रिवेदी नामक एक महिला ने फ्लाइट के दौरान पहचान लिया और मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। वीडियो संग महिला ने लिखा, "मिडएअर एहसास हुआ कि हमारे साथ...दिग्गज यात्रा कर रहे हैं।" वहीं, वर्मा ने महिला को एक नोट दिया जिसमें उन्होंने लिखा, "शिल्पा जी...आपने मुझे इतने साल तक याद रखा...आभार।"