inshorts

फ्लाइट में खटमल के काटने से शरीर पर पड़े लाल चकत्ते, एयरलाइंस से मांगा गया ₹1.8 करोड़ मुआवज़ा

एक अमेरिकी परिवार ने फ्लाइट में खटमल के काटने का दावा कर डेल्टा एयरलाइंस और केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस पर मुकदमा कर ₹1.8 करोड़ का हर्जाना मांगा है। परिवार के अनुसार, उड़ान भरने के 2-घंटे में ही उन्हें स्वेटर पर खटमल रेंगते दिखे जिन्होंने उन्हें जगह-जगह काटा। तस्वीरों में कपड़ों में खटमल और बच्चों के शरीर पर लाल चकत्ते दिखे।