अमेरिका के सिएटल-टकोमा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर नकाबपोश एजेंट्स द्वारा 2 लोगों को हिरासत में लिए जाने के दौरान एक महिला चिल्लाने लगी और अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारी के पैर से लिपट गई। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना गया, "वे मेरे पिता को ले जा रहे हैं।" उसने यह भी कहा, "उनके पास वर्क परमिट है।"