मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सहयात्री को थप्पड़ जड़ने वाले शख्स पर एयरलाइन ने बैन लगा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि वह ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती है। गौरतलब है कि आरोपी ने एक सहयात्री को पैनिक अटैक आने पर थप्पड़ जड़ दिया था जिसका वीडियो सामने आने पर उसकी कड़ी आलोचना हुई थी।