सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम कपल फ्लाईओवर पर स्कूटी रोककर अपने दो बच्चों के साथ पटाखे फोड़ता नज़र आ रहा है। वीडियो में पति कुर्ता-पायजामा पहने और पत्नी बुर्के में दिख रही हैं जबकि बच्चे उत्साहित होकर पटाखे जला रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "इतना सुंदर पल..मैं इन्हें गले लगाना चाहता हूं।"