फ्लाईदुबई के यात्रियों को वापस लाना चाहता था इज़रायल, सऊदी ने ठुकराया था अनुरोध: रिपोर्ट
'रॉयटर्स' के अनुसार, सऊदी अरब ने इज़रायली सैन्य विमानों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने और आपातकालीन लैंडिंग करने वाली फ्लाईदुबई उड़ान से यात्रियों को वापस लाने की अनुमति देने के अनुरोध को अस्वीकार किया था। को-पायलट द्वारा भारतीय पायलट स्मित मच्छार को चाकू मारने और विमान क्रैश करने की कोशिश के बाद दुबई-तेल अवीव फ्लाइट डायवर्ट की गई थी।