फ्लाईदुबई के सह-पायलट को बताया गया 'धार्मिक कट्टरपंथी', कहा- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था

दुबई-तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट पर कथित हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट को एक साथी पायलट ने ‘धार्मिक कट्टरपंथी’ बताया है। चैनल 12 के अनुसार, सहकर्मी ने कहा कि वह दिनभर ज़रूरत से ज़्यादा नमाज़ पढ़ता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता था। वह 8 महीने पहले फ्लाईदुबई से जुड़ा था।

Load More