फ्लाईदुबई केस में नया ट्विस्ट, UAE में दो और पायलट गिरफ्तार; क्या आरोप?
फ्लाईदुबई से जुड़े आतंकी साजिश मामले में यूएई में मालदीव के दो और पायलटों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों पर दुबई में आतंकी हमले की योजना बनाने का शक है और वे हाल ही में एयरलाइन में भर्ती हुए थे। हालांकि, दोनों पर अभी कोई सार्वजनिक आरोप तय नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।