सऊदी अरब में फंसे भारतीयों का लौटना होगा आसान, भारतीय दूतावास की पहल से बढ़ीं उड़ानें
सऊदी अरब में फंसे 4,000 से अधिक भारतीयों की वापसी आसान करने के लिए जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास एयरलाइंस से बातचीत कर रहा है। इस पहल के तहत फ्लाईनास ने दम्माम से लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोझिकोड और कोच्चि के लिए उड़ानें बढ़ाई हैं। दूतावास जेद्दाह, मदीना, दम्माम और रियाद से उड़ानों की जानकारी साझा कर रहा है।