फूल झाड़ू से बने नकली जीरे की खेप यूपी में पकड़ी गई; जानिए कैसे करें असली जीरे की पहचान

गोरखपुर (यूपी) की एक मंडी में अधिकारियों ने फूल झाड़ू से बने नकली जीरे की खेप पकड़ी है। यह खेप दिल्ली से आई थी। कटोरी में पानी लेकर उसमें जीरे के कुछ दाने डालने के बाद नकली जीरा कुछ देर में ही रंग छोड़ने लगेगा। साथ ही, असली जीरे को खुशबू और हाथ में मसलकर भी पहचाना जा सकता है।