फुल टाइम जॉब के अलावा बाइक टैक्सी चलाता है युवक, कहा- साथ में पीएचडी भी कर रहा हूं
दीपक पांडेय नामक एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने बताया कि वह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फुल टाइम जॉब के अलावा शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बाइक टैक्सी चलाता है। दीपक ने कहा, "मैं पीएचडी भी कर रहा हूं। वीडियो बनाता हूं और खुद का खाना भी बनाता हूं।"