फ्लैट में प्रीमियम गांजे की खेती कर रहा नोएडा का युवक हुआ अरेस्ट, डार्क वेब से करता था सप्लाई
नोएडा (यूपी) की पार्श्वनाथ सोसायटी के एक फ्लैट में प्रीमियम गांजे की खेती कर रहे एक युवक को नार्कोटिक्स टीम ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी 4 महीने से फ्लैट के अलग-अलग हिस्सों में 50 से अधिक गमलों में गांजा के पौधे उगा रहा था। बकौल पुलिस, आरोपी डार्क वेब के ज़रिए नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था।